समर्पित दो नक्सली बने कांस्टेबल

समर्पित दो नक्सली बने कांस्टेबल

कबीरधाम। पूर्व माओवादी दिवाकर और तीजू ने माओवाद की हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया था। अब कबीरधाम पुलिस में कांस्टेबल के रूप में तैनात होंगे।

कबीरधाम पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एमएमसी क्षेत्र के दो पूर्व माओवादी को अपने दल में शामिल किया है। यह कदम न केवल शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह अन्य माओवादियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। 

बता दें कि दिवाकर द्वितीय वर्ती कमांडर (DVCM) थे और उन पर पर 8 लाख का इनाम था।  2022 में आत्मसमर्पण किया था। वही तीजू  सहायक कमांडर (ACM) था और 5 लाख का इनाम था। 2021 में हथियार डाल दिए थे।