भूस्खलन में अब तक 93 की मौत, केरल राज्य में दो दिन का शोक की घोषणा

भूस्खलन में अब तक 93 की मौत, केरल राज्य में दो दिन का शोक की घोषणा

 केरल। वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अब तक 93 लोगों की मौत हुई है, वहीं 128 घायल हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। घायल 128 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने राज्य में दो दिनों के लिए शोक की घोषणा की है।