आत्मसमर्पित नक्सली की नक्सलियों ने की हत्या

आत्मसमर्पित नक्सली की नक्सलियों ने की हत्या

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या कर दी गई। मुखबिर बताते हुए शख्स की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया।

गुरुवार आधी रात जग्गू उर्फ जयराम कोमती गावड़े को पुलिस का मुखबिर होने के आरोप लगाते हुए हत्या कर दी गई। गढ़चिरौली जिले के सीमावर्ती गांव अरेवारा से हिदुर रोड पर नक्सली जयराम को घर से उठाकर ले गए और मार डाला। शव को बरामद करने के बाद गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि जग्गू उर्फ जयराम कोमती गावड़े और पत्नी रासो उर्फ देवे ज़ुरूपुंगती 2007 से भामरागढ़ दलम में एक्टिव सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। दोनों ने 7 जुलाई 2017 को गढ़चिरौली पुलिस बल के सामने एक साथ आत्मसमर्पण किया था। दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था। दंपति खेती-किसानी कर जीवन व्यतीत कर रहे थे।