VIDEO शिवनाथ नदी के बाढ़ में फंसे 12 लोगों को SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। SDRF दुर्ग की टीम ने थाना अंजोरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में स्थित ईटा भट्टा जो कि शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, उसमे फँसे 12 लोगों को जवानों द्वारा रेस्क्यू किया गया, जिसमें 12 महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी मजदूर खैरागढ़ से ईंट भट्ठा में काम करने आए थे। यह जानकारी जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने दी है। 

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि जिस जगह पर ईंट भट्ठा है, वहां एक तरफ शिवनाथ नदी और दूसरी तरफ नाला है। दोनों में बारिश की वजह जलस्तर बढ़ा और जहां वे काम कर रहे थे, वह जगह बाढ़ के पानी से घिर गई थी। रेस्क्यू टीम अपनी बोट लेकर पानी में उतरी और उस जगह पर पहुंची। जहां 4 बच्चे, 4 महिला और 4 पुरुष मिलाकर कुल 12 लोग फंसे थे।

SDRF प्रभारी सहित कुल 13 लोगों की रेस्क्यू टीम मंगलवार शाम 6 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद 3 घंटे लगातार रेस्क्यू काम चला। SDRF टीम ने सभी का सामान लिया। रात 9 बजे तक सभी को सुरक्षित निकाल लिया। दो बार में 12 लोगों को बचाकर चंगोरी गांव तक पहुंचाया। सरपंच ने सभी को स्कूल में ठहरने की जगह दी। ईंट-भट्ठा में काम करने वाले मजदूर खैरागढ़ से आए थे।