शिवनाथ नदी के बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू

शिवनाथ नदी के बाढ़ में फंसे लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। शिवनाथ नदी के बाढ़ में फंसे 10 लोगों को SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। 

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार कंट्रोल रूम दुर्ग के सुचना के अनुसार अंजोरा थाना क्षेत्र ग्राम थनौद शिवनाथ नदी के बाढ़ में भारत माला प्रोजेक्ट के लगभग 10 लोग बाढ़ में फंसे है।

सूचना मिलते ही तत्काल एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना किया गया। एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।