अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी

अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी

कोरबा। ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा खदान के पास अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर लाश मिलने का यह दूसरा मामला है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह - सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई । मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है । ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी।मृतका के कपड़े मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त अवस्था में मिले हैं, इसलिए इसे दुष्कर्म की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।