49 सेक्स वर्करों की हत्या कर अंगों को सूअरों को खिलाने वाले दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल की हत्या

49 सेक्स वर्करों की हत्या कर अंगों को सूअरों को खिलाने वाले दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल की हत्या

कनाडा।  दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल किलर कनाडाई सीरियल किलर रॉबर्ट पिक्टन (74 साल) पर बीती 19 मई को जेल में जानलेवा हमला किया गया था। पिक्टन को क्यूबेक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 31 मई को उसकी मौत हो गई। रॉबर्ट को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सरकारी वकीलों ने 20 हत्याओं के आरोप रॉबर्ट के सिर से हटा दिए थे। जेल अधिकारियों के मुताबिक 19 मई को हाई सिक्योरिटी जेल में एक अन्य कैदी ने रॉबर्ट पर हमला कर दिया था। 

रॉबर्ट पिक्टन पर 90 के दशक में करीब 49 महिलाओं की हत्या का आरोप था। इन केसों मे से 6 केस में रॉबर्ट को दोषी करार दिया जा चुका था। इन महिलाओं के जिस्म के कटे टुकड़े वैंकूवर के पास उसकी रामशेकल इमारत में मौजूद सुअर फार्म में पाए गए थे। रॉबर्ट पर आरोप था कि वह सेक्स वर्कर्स की रेप के बाद हत्या कर उनके अंगों को अपने पिग फार्म के सूअरों को खिला देता था। रॉबर्ट पिक्टन कनाडा की वैंकूअर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।