कलाकारों के उत्थान के लिए संगठन का हुआ गठन

प्रदेशाध्यक्ष बने लोक कलाकार व कबीर भजन सम्राट नवलदास मानिकपुरी, संघ के अन्य पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

कलाकारों के उत्थान के लिए संगठन का हुआ गठन

भिलाई। चित्रोत्पला गंगा महानदी के पावन तट पर बसे माता शबरी की धाम शिवरीनारायण तुषमा में छत्तीसगढ़  अंचल के लोक कलाकारों की एक आवश्यक बैठक जीवन लाल कुंभकार के निवास स्थान संपन्न हुआ। बैठक में लोक कलाकारों की दयनीय स्थिति पर विचार करते हुए एक सशक्त संगठन बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अखिल छत्तीसगढ़ लोक कलाकार संघ के गठन करने पर जोर दिया गया।

बैठक में संघ के नाम करण के लिए चर्चा कर लखन पड़रिहा ने  अखिल छत्तीसगढ़ लोक कलाकार कल्याण संघ नाम रखने का प्रस्ताव रखा जिसे नवलदास मानिकपुरी, ब्यासनाथ योगी एवं टीकाराम सारथी हसमुख सहित समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। उपस्थित कलाकारों, सदस्यों ने संघ को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग व रजिस्टार सोसायटी फर्म्स में पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया।संघ की गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान पदाधिकारी चिन्हित कर कार्यकारणी का गठन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जीवन लाल कुंभकार द्वारा नवलदास मानिकपुरी के नाम को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्तावित किया जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि समर्थन दिया गया।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लोक कलाकारों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन श्री मानिकपुरी ने दिया और संस्थापक अध्यक्ष बने। संघ के सम्मानित सदस्यों में प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर मरकाम, बलीदास मानिकपुरी प्रदेश कोषाध्यक्ष, लखन पड़रिहा प्रदेश सचिव, जीवनलाल कुंभकार सह सचिव, रितेशदास मानिकपुरी, प्रदेश संयोजक शोभाराम शर्मा, ब्यासनाथ योगी प्रदेश संगठन मंत्री, टीकाराम सारथी हंसमुख प्रदेश महामंत्री, यश पांडेय प्रदेश संगठन महामंत्री, कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता निखिल कुमार पाठक को मनोनीत  किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती अनुसुईया मानिकपुरी, अनीता धुरु, सीता सारथी हंसमुख, भारती कुंभकार, उषा साहू, लक्ष्मी नाग, पुष्पा दिवाकर, कैलाश जानवावाला, मंगता राम चौहान, कन्हैयालाल बंजी, सरवन बरेठ, सरवनदास मानिकपुरी, हीरादास महंत कोरबा, सपूरनदास मानिकपुरी, गीतेश चौहान रायगढ़, नरेन्द्र अनंत, उमेंद्र सागर, शीवा दिवाकर, साधुराम अनंत का मनोनयन किया गया।है। संघ की प्रमुख संरक्षक वामन साहू धमतरी सलोनी है। बैठक में शीघ्रातिशीघ्र संघ का प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार  करने की योजना बनाई गई।