VIDEO: शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, बैंड शक्ति बनी 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम'

नई दिल्ली. भारतीय गायक शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया. उनके बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘धिस मॉमेंट’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब मिला. बता दें कि इस एलबम में कुल 8 गाने हैं. ग्रैमी अवॉर्ड संगीत के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है. इसका आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जा रहा है.

ग्रैमी विजेता रिकी केज ने एक वीडियो साझा करके बैंड को बधाई दी. केज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “शक्ति ने ग्रैमी जीता!!!

इस एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते!! बस कमाल। भारत हर दिशा में चमक रहा है. शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन. उस्ताद जाकिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता.

  • देखें ग्रैमी विनर्स की पूरी लिस्ट.
  • बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस
    माइली साइरस (फ्लावर)
  • बेस्ट एल्बम
    एसजेडए (एसओएस)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस
    कोको जोन्स (आईसीयू)
  • बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस
    जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
  • बेस्ट अफ्रीकी म्यूजिक परफॉर्मेंस
    टायल (वाटर)
  • बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस
    एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स (घोस्ट इन द मशीन)
  • बेस्ट म्यूजिक वीडियो
    द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर (आई एम ओनली स्लीपिंग)
  • बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम
    बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
  • बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम
    शंकर महादेवन (शक्ति- दिस मोमेंट)
    बेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर नॉनक्लासिकल
    जैक एंटोनॉफ
  • बेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर क्लासिकल
    ऐलेन मार्टोन
  • बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम क्लासिकल
    रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा (अमेरिकी संगीतकार)
  • बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम
    मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे (सिटी ऑफ गोल्ड)
  • बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम
    बेला फेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया (एज वी स्पीक)
  • बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम
    बिली चिल्ड्स (द विंड ऑफ चेन्ज)
  • बेस्ट जैज परफॉर्मेंस
    समारा जॉय (टाइट)
  • बेस्ट कंटेम्परेरी क्लासिकल कंपोजिशन
    अवदागिन प्रैट, ए फार क्राई एंड रूमफुल ऑफ टीथ (मोंटगोमरी:राउंड्स)
  • बेस्ट क्लासिकल कॉम्पेंडियम
    वैरियस आर्टिस्ट (पैशन फॉर बैक एंड कोल्ट्रेन)
  • बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम
    जूलिया बुलॉक, क्रिश्चियन रीफ, कंडक्टर (वॉकिंग इन द डार्क)
  • बेस्ट क्लासिकल इन्स्ट्रमेंटल सोलो
    लुइसविले ऑर्केस्ट्रा (द अमेरिकन प्रोजेक्ट)
  • बेस्ट फॉक एल्बम
    जोनी मिशेल (न्यूपोर्ट में जोनी मिशेल)
  • बेस्ट सॉन्ग राइट ऑफ द ईयर नॉन क्लासिकल
    थेरॉन थॉमस
  • बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग
    काइली मिनोग (पदम पदम)
  • बेस्ट ट्रेडिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस
    पीजे मॉर्टन सुसान कैरल (गुड मॉर्निंग)
  • बेस्ट आर एंड बी एल्बम
    विक्टोरिया मोनेट (जगुआर II)
  • बेस्ट मेलोडीक रैप परफॉर्मेंस
    जे कोल की विशेषता वाले लिल डर्क (ऑल माई लाइफ)
  • बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस
    क्रिस स्टेपलटन (व्हाइट हॉर्स)
  • बेस्ट कंट्री सॉन्ग
    क्रिस स्टेपलटन (व्हाइट हॉर्स)
  • बेस्ट कॉमेडी एल्बम
    डेव चैपल (व्हाट व्हाट इज इन नेम?)
  • बेस्ट म्यूजिक थिएटर एल्बम
    सम लाइक इट हॉट
  • बेस्ट रॉक एल्बम
    परमोर (दिस इज वाइ)