भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने पहली बार इंग्लैंड को हराया

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह तीसरी जीत

मुंबई। भारतीय विमेंस टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में उसको 347 रन से हरा दिया है। महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है।

 भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली इनिंग में भारत ने 428 रन बनाए, फिर इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 292 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 186 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का टारगेट मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 131 रन पर सिमट गई। आपको बता दे कि इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।