प्रेम विवाह के बाद उप मुख्यमंत्री की भतीजी को अपने ही लोगों से जान का खतरा, Video कर बताई आपबीती 

रायपुर।  उप मुख्यमंत्री की भतीजी अंजली शर्मा ने एक वीडियो जारी कर अपने चाचा विजय शर्मा पर जान से मारने का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की भतीजी अंजली शर्मा ने कहा कि वह अपनी मर्जी से रायपुर निवासी अमन भोसलें से शादी की है। शादी के बाद उसे उनके मायके पक्ष से जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनपर किसी प्रकार की घटना होती है तो इसके लिए उनकेे चाचा डिप्टी सीएम शर्मा जिम्मेदार होंगे।