दुर्ग जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राजेन्द्र पाध्ये ने अध्यक्ष को दी बधाई

कार्यकर्ताओं व जनता का जताया आभार

दुर्ग जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राजेन्द्र पाध्ये ने अध्यक्ष को दी बधाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये ने भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता का आभार जताया है। श्री पाध्ये ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जिला में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। विगत डेढ़ वर्षों में श्री वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में जो बांधकर नया जोश भरा गया। उसी की परिणीति है कि दुर्ग जिले में भाजपा का परचम लहराया है।