भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का भिलाई में भव्य स्वागत

निजी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जोशी, पावर हाउस, सुपेला चौक और नेहरू नगर में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का भिलाई में भव्य स्वागत

भिलाई। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं पूर्व संगठन प्रभारी संजय जोशी के भिलाई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे एक निजी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई पहुंचे थे। इस दौरान पावर हाउस, सुपेला चौक और नेहरू नगर में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संजय जोशी से सौजन्य भेंट की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जनहित संघर्ष समिति सुपेला-भिलाई के संयोजक शारदा प्रसाद गुप्ता, पवन केसवानी, संदीप गुप्ता नगरिया, कन्हैया सोनी, आशीष नीमंजे, मदन सेन, जयप्रकाश घनघोरकर, बंटी नाहर, भागचंद जैन, सुभाष शर्मा, आयुष जैन, नीतू गुप्ता, लीना सिन्हा, ज्योति, नरेश निर्मल, भारती, योगेश यदु, प्रदीप पांडे, कमलेश बघेल और राजू साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।