स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रथम बटालियन परिसर में किया पौधरोपण

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव प्रथम बटालियन, वार्ड-60 दुर्ग में वृक्षारोपण किया। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री श्री यादव पुलिस जवानों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सहभागिता और योगदान की सराहना की गई।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी है और पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए। इस अवसर पर आईजी अभिषेक सांडिल्य, कमांडेंट राजेश कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पार्षद गुड्ड यादव, हिमांशु सिंह, मौसमी ताम्रकार, अभिषेक सिंह, धनंजय ठाकुर, मंगेश बोकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

