दुर्ग में 98 हजार की नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 98 हजार रुपए की नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन, नगदी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 97 नग N-ZEP 10 (नाइट्राजेपाम) और 10 नग ALPHA 0.5 टेबलेट बरामद की गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 400 रुपए नगद और एक एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8, 22(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कौशल (29 वर्ष), निवासी कसारीडीह और सुमित भोई (34 वर्ष), निवासी बांसपारा के रूप में हुई है।
