भिलाई में हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ | अमृतसर कनेक्शन उजागर | 3 आरोपी गिरफ्तार | करीब 8 लाख 65 हजार का हेरोइन जब्त

भिलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्शीपार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 8 लाख 65 हजार 800 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को सूचना मिली थी कि मिनी स्टेडियम स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह (26) निवासी अमृतसर (पंजाब), मीर नौशाद अली (26) और सुरेंद्र क्षत्रिय (23) शामिल हैं, जो दुर्ग के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन, 3,640 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 8 लाख 90 हजार 940 रुपये बताई गई है।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पंजाब के अमृतसर से जुड़ा हुआ है और दुर्ग में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का हिस्सा था। इससे इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21(क) एवं 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
घटनास्थल :
मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास, खुर्शीपार
▪️ आरोपी का विवरण :
1. विजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कलेर गुमान, थाना कलसिया, जिला अमृतसर (पंजाब), हाल निवास एचसीएल कॉलोनी तेलहा नाला के पास, वीर नारायण सिंह वार्ड, खुर्शीपार
2. मीर नौशाद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 416, जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
3. सुरेंद्र क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 457, जवाहर नगर, मुंबई आवास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. हेरोइन 43.14 ग्राम (कीमत 8,65,800 रुपये)
2. नगदी रकम 3,640 रुपये
3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये)
कुल जुमला कीमती : 8,90,940 रुपये
