शराब पीते घूमते मिले प्रधानपाठक निलंबित, दो शिक्षक भी सस्पेंड

शराब पीते घूमते मिले प्रधानपाठक निलंबित, दो शिक्षक भी सस्पेंड

बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में एक प्रधानपाठक समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सबसे चौंकाने वाला मामला वाड्रफनगर विकासखंड के गैना स्कूल का है, जहां प्रधानपाठक आर.एन. कोल ड्यूटी के दौरान स्कूल छोड़कर गांव में शराब पीते हुए घूमते पाए गए।

जांच में यह आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जिसे पदीय गरिमा के खिलाफ मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में दो अन्य शिक्षक भी कार्रवाई की जद में आए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना के सहायक शिक्षक खितेश कुमार पटेल 25 और 26 फरवरी को बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

इसके साथ ही प्राथमिक शाला गैना की प्रधानपाठक अनिता पटेल भी बिना अनुमति स्कूल से गायब पाई गईं। दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब शिक्षा विभाग लापरवाही पर सख्त रुख अपनाए हुए है।