राइस मिल में भीषण आग, 20 गाड़ियों की मदद से 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

राइस मिल में भीषण आग, 20 गाड़ियों की मदद से 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना लगभग शाम 4 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राइस मिल में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को तत्काल सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।
जब अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचा तो आग तेजी से फैलकर राइस मिल में रखे बारदानों तक पहुंच चुकी थी। आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया।


दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 5 घंटे तक लगातार आग बुझाने का अभियान चलाया। लगभग 20 दमकल गाड़ियों के पानी की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समय रहते दमकल टीम के पहुंचने से आग को फैलने से रोका जा सका।