उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक बाइक जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 109, 333, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार विगत 11 मार्च को ग्राम रानीतराई में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक अनिल कुमार देवांगन के साथ उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था, जिसके शेष बकाया पैसे मांगने पर विवाद हुआ।

11 मार्च को आरोपी देवदत्त ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रानीतराई जिला दुर्ग अपने साथी बबलू ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चरोटा, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के साथ बाइक से से दुकान पहुंचकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के गाल और दांत में चोट आई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।