लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

उतई थाना पुलिस ने की कार्रवाई

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। उतई थाना पुलिस ने लोगों से लूट करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (6),बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। 

जानकारी के अनुसार प्रार्थी श्माम लाल साहू पिता मान सिंग साहू उम्र 48 साल निवासी अण्डा ने थाना उतई में लिखित आवेदन पेश कर बताया कि दिनाक 24.05. 25 को अपने काम से मजदूर पूजा राजपूत के साथ घर जा रहे थे। गर्व कालेज के पास साईड देखने गया था। बरसात होने से वहीं रुक गया। तभी तीन लड़के आये और प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए कटर से मार देंगे डराकर प्रार्थी के जेब से पर्स निकालकर लुटकर भाग गये। भागने के बाद पूजा राजपूत ने बताया कि तीन लड़को में दो लड़के ग्राम पुरई के गोंविद यादव और घुघरू यादव है।

एक लड़के को नहीं जानती। प्रार्थी के शिकायत पर आरोपियों के विरूद्व अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी घर में मिलने पर पुछताछ में एक अन्य आरोपी राजवीर के साथ घटना कारित करना बताया। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुछताछ में दिनाक 24.05.24 को प्रार्थी को मारपीट कर डराकर प्रार्थी के पर्स को लुट करना कबुल किया। आरोपी मोतीराम यादव उर्फ घुघरू के पेश करने पर घटना के समय रखे कटर एक नग, आरोपी गोविन्द यादव के पास से लुट के रकम का बचत 100 रूपये और आरोपी राजवीर राजपुत से घटना को जिस मोबाईल में विडियो बनाया है। मोबाईल पेश करने पर गवाहो के समक्ष जब्त किया गया।
 नाम आरोपी - 01. मोती राम यादव उर्फ घुघरू पिता माखन लाल यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम पुरई जागृत चौक थाना उतई
 02. गोविन्द यादव उर्फ भतीजे पिता मोहन यादव उम्र 18 साल 06 माह निवासी ग्राम पुरई मन्दिर चौक थाना उतई 
03 - राजवीर सिंग राजपुत पिता देवन्द्र सिंग राजपुत उम्र 19 साल निवासी ग्राम पुरई मन्दिर चौक थाना उतई