दुर्ग में पदस्थ RPF की महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी

दुर्ग में पदस्थ RPF की महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी

दुर्ग। RPF की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं।

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार शाम अचानक अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।