विद्यार्थियों व स्टाफ की शिकायत पर जेआरडी स्कूल दुर्ग के प्राचार्या का तबादला

डीईओ ने कहा, पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए लिया गया है निर्णय

विद्यार्थियों व स्टाफ की शिकायत पर जेआरडी स्कूल दुर्ग के प्राचार्या का तबादला

दुर्ग। विद्यार्थियों व स्टाफ की शिकायत पर जेआरडी स्कूल दुर्ग के प्राचार्या संगीता नायर का तबादला आदेश जारी कर दी गई है। बताया जाता है कि शासकीय माध्यमिक शाला विनायकपुर विकासखंड दुर्ग में प्राचार्या पद पर आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्राचार्या संगीता नायर की ड्यूटी विनायकपुर स्कूल में लगाई गई है। प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर विद्यार्थी काफी आक्रोशित थे। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है। 
2 जनवरी 2023 को जेआरडी शासकीय बहु उमावि दुर्ग के छात्र छात्राओं के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा था कि प्राचार्य संगीता नायर शाला में हिटलर प्रवृत्ति की नजर आ रही है।  प्राचार्य संगीता नायर 2-12-2021 को शाला में प्राचार्य के पद पर पदभार ग्रहण किया तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा शाला में तरफ तरह नियम कानून बनाया गया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य संगीत नायर शासन के नियम के विपरीत शाला का समय का संचालन कर रही है। बताया जाता है कि कलेक्टर से शिकायत के बाद विद्यार्थियों व स्टाफ को शिकायत वापस लेने धमकाया भी गया था। जेआरडी स्कूल दुर्ग के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं प्राचार्य की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जेआरडी शासकीय बहू उमावि दुर्ग के विद्यार्थी एवं स्टाफ   द्वारा विगत 21.12.2022 को जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को प्राचार्य के दुव्र्यवहार एवं व्यवहारिक बर्ताव के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि प्राचार्य संगीता नायर के द्वारा दिनांक 22-12-2022 को सतीश एम जैकब व्याख्याता के ऊपर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया गया, शिकायत में कहा गया कि जिससे हम सभी कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं। इसके पश्चात पीडि़त कर्मचारी द्वारा दिनांक 23-12-2022 को संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संभाग दुर्ग एवं कलेक्टर महोदय दुर्ग के संज्ञान में शिकायत को लाया गया। दिनांक 24-12-2022 को शिकायत की एक प्रति दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा को भी दिया गया। विधायक ने भी जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया था। कलेक्टर महोदय द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई है। ज्ञापन देने के दूसरे दिन प्राचार्य संगीत नायर के द्वारा प्रार्थना सभा के दौरान 1 घंटा खड़ा करा कर ज्ञापन सौंपने वाले बच्चों को शाला से निष्कासित करने व माता पिता को बुलाकर लाना बात कह कर डरा व चमका रही थी जिससे सभी बच्चे डरे हुए हैं।