विधवा महिला के आवास में सालों से कब्जा करने वाले को बनाया गया विधायक प्रतिनिधि, विधायक देवेन्द्र यादव और पार्टी की छवि हो सकती है धूमिल

भिलाई। शहर के तीन लोगों को कांग्रेस पार्टी के भिलाई नगर विधायक विधायक देवेन्द्र यादव का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इन तीन विधायक प्रतिनिधियों में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो एक विधवा महिला के आवास में सालों से कब्जा कर रह रहा है। ऐसे में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल होने की प्रवल संभावना है। हालांकि सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

जानकारी के अनुसार निरंजन बिसाई को कांग्रेस पार्टी के भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विगत 27 मार्च को एक विधवा महिला ने अपने दो बच्चों के संग प्रेस कांफ्रेंस में निरंजन बिसाई द्वारा उनके सेक्टर-7 बीएसपी आवास में कई सालों से कब्जा करने का आरोप लगाई थी। कार्रवाई के लिए महिला दर-दर भटक रही है। वहीं राजनीतिक एप्रोच के कारण बीएसपी प्रबंधन भी कार्रवाई से बच रही है। ऐसे में निरंजन बिसाई को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ विधायक देवेन्द्र यादव की छवि भी धूमिल होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें

बीएसपी के आवास में नेताजी का कब्जा, न्याय के लिए बच्चों संग दर-दर भटक रही महिला

https://www.azadhindtimes.com/AzadhindTimes-16303