तालाब निर्माण कार्य में गड़बड़ी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी निलंबित

तालाब निर्माण कार्य में गड़बड़ी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी निलंबित

कांकेर। तालाब निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने के मामले में कांकेर जिले के मछली पालन विभाग के सहायक संचालक समेत 4 अधिकारियों को कलेक्टर ने निलंबित किया है। उच्चस्तरीय जांच में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई कलेक्टर द्वारा की गई। वहीं दो अन्य की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में मछली पालन के लिए तालाब खनन योजना के तहत तालाब निर्माण का काम किया जा रहा था। कलेक्टर चंदन कुमार को शिकायत मिली थी कि इस काम में सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू, एएफओ टीआर भंडारी, मत्स्य निरीक्षक अशोक गाइन एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने आपसी मिली-भगत कर पैसों की गड़बड़ी किए हैं। शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच की और दोषी अधिकारियों को निलंबित कर दिया। पुन: मामले में उच्च स्तरीय विभागीय जांच पड़ताल की गई। जिसमें मछली पालन विभाग के संचालक नारायण सिंह नाग ने सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू और दिनेश कुमार की मिली भगत होना गलत पाया गया। जिसके बाद इन दोनों अधिकारियों को बहाल कर दिया गया। संचालक नारायण सिंह नाग ने बताया कि अन्य दोनों अधिकारियों के खिलाफ अब भी जांच जारी है। जांच प्रतिवेदन सरकार को भेजा जाएगा।