फिर जेल पहुंचा राम रहीम

खत्म हुई 21 दिन की फरलो

फिर जेल पहुंचा राम रहीम

गुरुग्राम।साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज यानी 28 फरवरी को पूरी हो गई। इसके साथ ही उसे आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम डेरे से सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया। राम रहीम सुबह करीब 10.15 बजे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के रास्ते रोहतक के लिए रवाना हुआ। लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा की यात्रा कर राम रहीम का काफिला सुबह 11.52 बजे सुनारिया जेल पहुंचा। जब राम रहीम गुरुग्राम डेरे से निकल रहा था तो उस वक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी मौके पर मौजूद थे। जानकारों की मानें तो रोजाना की अपेक्षा रविवार को डेरे पर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। रविवार की रात को एक छोटी पार्टी का आयोजन भी हुआ। जिसमें रिश्तेदार व करीबी दोस्त के साथ राम रहीम के शुभ चिंतक शामिल रहे। 21 दिन में राम रहीम अपने सभी करीबियों से मिल चुका है।