बिल लेने के बहाने महिला से अनाचारन

केबल ऑपरेटर कर्मी पर अपराध दर्ज

बिल लेने के बहाने महिला से अनाचारन

भिलाई। केबल ऑपरेटर कर्मी ने महिला को घर में पाकर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342 और 450 के तहत मामला दर्ज किया है। वैशाली नगर टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर स्कूल के पीछे रहने वाला आरोपी ढाल सिंह साहू (34 साल) केबल ऑपरेटर के यहां बिल वसूली का काम देखता है। शनिवार दोपहर 1.30 बजे वह एक घर में केबल का बिल मांगने गया था। महिला का पति सुबह 8 बजे ड्राइवर का काम करने भिलाई स्टील प्लांट चला गया था।

सुबह 10 बजे के करीब जब ढाल सिंह पहुंचा तो घर पर 36 वर्षीय महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ घर पर थी। बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महिला पूजा कर रही थी। महिला को अकेला देख आरोपी की नियत डोल गई। वह धीरे से अंदर वाले कमरे तक गया और कुंडी लगाकर बेटे को बंद कर दिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती वह उस पर हावी हो गया। महिला से अनाचार करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।