वाद-विवाद स्पर्धा में जिला दुर्ग ने मारी बाजी, जिला दुर्ग से आरक्षक गीतेश्वर निर्मलकर प्रथम

जिला कबीरधाम से प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी द्वितीय, जिला बेमेतरा से सहायक उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा रहे तृतीय

वाद-विवाद स्पर्धा में जिला दुर्ग ने मारी बाजी, जिला दुर्ग से आरक्षक गीतेश्वर निर्मलकर प्रथम

मानव अधिकार के प्रति जागरूकता के लिए रेंज स्तरीय मानव अधिकार वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
दुर्ग रेंज के 7 जिलों के पुलिस के जवान हुए शामिल
भिलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आनंद छाबड़ा के मार्गदर्शन में मंगलवार को मानव अधिकार एवं मानव अधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस बल के जवानों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 के सभागार में आयोजित किया गया। 
  प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मानव अधिकारों के संरक्षण के संबंध में किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक रखेजा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्दीकी उपस्थित हुए।  
दुर्ग रेंज में जिला दुर्ग, जिला बालोद, जिला बेमेतरा, जिला राजनांदगांव, जिला मानपुर मोहला, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई, जिला कबीरधाम के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारी-कर्मचारियों ने मानव अधिकार की जागरूकता को लेकर अपने विचार और मत रखें। 
इसके साथ ही विपक्ष वक्ताओं द्वारा पूर्व में हुए विभिन्न घटनाओं तथा वर्तमान परिपेक्ष्य रूस यूक्रेन युद्ध की स्थिति तथा विभिन्न वर्तमान आतंकी-नक्सली घटनाएं तथा अन्य आंतरिक सुरक्षा संबंधी घटनाओं के साथ देश तथा राज्य की बड़ी घटना जिसमें पुलिस के विरुद्ध मानव अधिकार के हनन करने के मामलों के प्रकाश में आने के उदाहरणों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने सर्वे भवंतु सुखिन: एवं मानव अधिकार के लिए मानव जैसा व्यवहार करने के साथ ही अपनी बातों को रखा। 
प्रतियोगिता में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी, बीएसपी के आईआर डिपार्टमेंट के महाप्रबंधक जे.एन. ठाकुर के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के तर्कपूर्ण वाद एवं विवाद को सूक्ष्मता से अध्ययन कर निर्णय दिया गया। जिसमें प्रथम स्थान में जिला दुर्ग ने मारी बाजी, जिला दुर्ग से आरक्षक गीतेश्वर निर्मलकर प्रथम, जिला कबीरधाम से प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी द्वितीय, जिला बेमेतरा से सहायक उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा तृतीय रहे। 
उपरोक्त प्रतियोगिता में मंच का संचालन वरिष्ठ शीघ्र लेखक डॉक्टर सुजाता दास के द्वारा किया गया एवं रेंज स्तरीय प्रतियोगिता का संपूर्ण व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा एवं सूबेदार श्रीमती तृप्ति सिंह एवं संचार कार्य इकाई की जिम्मेदारी आरक्षक प्रशांत शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।