पाटन थाना को मिला राज्य के उत्कृष्ट थाना पुरस्कार

पाटन थाना को मिला राज्य के उत्कृष्ट थाना पुरस्कार

भिलाई। जिला दुर्ग के थाना पाटन को राज्य के उत्कृष्ट ग्रामीण थाना का पुरस्कार से नवाजा गया है। राज्य के समस्त पुलिस थानों के सम्म्पादित कार्यों के मूल्याकंन के पश्चात् उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर थाना पाटन को राज्य का उत्कृष्ट ग्रामीण थाना का प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (भापुसे) द्वारा दिया गया उत्कृष्ट थाना का प्रमाण पत्र को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा थाना प्रभारी को सौंपा गया। विदित हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के समस्त थानों का वर्ष 2021 में थानों द्वारा सम्पादित कार्यों के मूल्याकंन पर राज्य में जिला दुर्ग के थाना पाटन को उत्कृष्ट ग्रामीण थाना घोषित किया गया है। उक्त संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (भापुसे) द्वारा उत्कृष्ट ग्रामीण थाना का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) ने थाना प्रभारी थाना पाटन एवं समस्त थाना स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए यह गौरव का क्षण है।