रायपुर NIT के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप

रायपुर NIT के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप

रायपुर। रायपुर NIT के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगा है। आरोप असिस्टेंट प्रोफेसर की महिला मित्र ने लगाया है। ये कांड दिल्ली में हुआ है। जहां एक होटल में आरोपी युवती से मिला, उसे शराब पिलाई और खुद भी पी। फिर लड़की के ऊपर बैठकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के IGI पुलिस स्टेशन में की है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है, पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। रायपुर एनआईटी में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम मयंक है।जिन पर रेप के आरोप लगे हैं। लड़की का दावा है कि, दोनों एक दूसरे को 2014 से जानते थे। हाल ही में मयंक दिल्ली गया हुआ था। जहां वो लड़की से मिला और दिल्ली के IBIS होटल लेकर गया। दोनों ने साथ में डिनर करने की बात तय की थी। मगर लड़की की शिकायत के मुताबिक मयंक ने तो कुछ और ही सोच रखा था।