रायपुर में दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, 58 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित

रायपुर में दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, 58 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित

रायपुर। राजधानी में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई। यहां लाभांडी में कई लोग उल्टी दस्त से पीड़ित है। वहीं आज दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक युवक की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार इलाके में 58 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित है। बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के कारण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। आज दो लोगों की मौत के बाद निगम प्रशासन की आंख खुली है। जिसके बाद अब लोगों को निगम के द्वारा पानी भेजा जा रहा है। दूषित पानी पीने से मौत के मामले सामने आने से कई सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि उल्टी दस्त के शिकार 58 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अब इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।