लक्जरी कार में मिला 13 लाख का गांजा, उडि़शा से यूपी ले जाते दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को पकडऩे में पाई सफलता

लक्जरी कार में मिला 13 लाख का गांजा, उडि़शा से यूपी ले जाते दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को पकडऩे में पाई सफलता

भिलाई। कुम्हारी थाना पुलिस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को 13 लाख रुपए के 50 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपियों द्वारा यह   गांजा ओडिशा से लेकर दुर्ग के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। आरोपियों को   नेशनल हाइवे नं. 53 कुम्हारी टोल प्लाजा मेें घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कुम्हारी से कार्रवाई की जा रही है। कार चालक आरोपी गुड्डू यादव ने बताया कि गांजा से लदे इस कार को पहुंचाने के लिए उसे 30 हजार रुपए मिला था। जबकि खालासी अकलेश लोधी को रोज का 300 रुपए मजदूरी मिलता था।
गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के नेतृत्व में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर  निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि सफेद रंग की टाटा मांजा कार क्रमांक सीजी 07 एके 4194 में 2 व्यक्ति रायपुर से अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर दुर्ग की ओर आ रहे है। पुलिस की टीम द्वारा नेशनल हाइवे क्रमांक 53 कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर को रोक कर चेक किया गया। कार में गुड्डू यादव पिता कवर पाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंज बिहारी कालोनी अडरू रोड बारन राजस्थान तथा अकलेश लोधी पिता मुलायम सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी गौतरा मजरा अडजार थाना पिछोर शिवपुर मध्यप्रदेश को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से वाहन की डिक्की में 2 नग प्लास्टिक के बोरी में 50 पैकेट खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 50 किलोग्राम गांजा बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल फोन कुल जुमला कीमती 17,72,200 को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी से निरीक्षक केशव राम कोशले, आरक्षक मनीश वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, यशवंत साहू एवं एसीसीयू से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चंद्रेशेखर बंजीर, आरक्षक जी.रवि, अजय ढिमर, थाना जामुल से अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।