जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

भिलाई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहरलाल लाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि पर नेहरू भवन सुपेला में भारत के विकास मे नेहरू जी के योगदान विषय पर विचार गोष्ठी कर उनके प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी, सेवा दल के महामंत्री जेआर साहू, भिलाई की प्रथम कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, राज्य खाद्य आयोग सदस्य राजेन्द्र महिलांग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरएस शर्मा, मोहनलाल गुप्ता, वाय के सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मो. रजा सिद्दीकी ने भारत के विकास में नेहरू जी के योगदान विषय पर गोष्ठी में अपने विचार रखे।
  कार्यक्रम में  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, एमआईसी मेंबर केशव चौबे, लालचंद वर्मा, रीता सिंह गेरा, महामंत्री सुभाष गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, निरंजन बिसाई,  जय वर्मा, सुमन सागर सिन्हा, महेंद्र साहू, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मो शोयब खान, ललित पाल, शिवकुमार साहू, ब्लाक महामंत्री ईस्माइल खान, अजय शिव बावरिकर,मो रफीक खान, लादू राम सिन्हा,फारुख खान आदि उपस्थित थे। यह जानकारी ब्लाक प्रवक्ता एवं महामंत्री ईस्माइल खान ने दी।