पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला ने ससुराल पहुंचकर लगाई फांसी

पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला ने ससुराल पहुंचकर लगाई फांसी

कोरबा। एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. 27 वर्षीय गौतमी पनागर ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुसी कर ली. मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार गौतमी का 4 साल पहले कुसमुंडा निवासी विक्की लांझी के साथ शादी हुई थी. इसके 6 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण गौतमी 8 महीने पहले मायके चली गई थी. सामाजिक बैठक के बाद गौतमी अपने ससुराल लौटी थी. घटना की सूचना पर कुमुण्डा थाना पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया।