बेटी ने मां की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़े करके छिपा रखी थी घर में, क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी को आया आइडिया

बेटी ने मां की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़े करके छिपा रखी थी घर में, क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी को आया आइडिया

मुंबई (एजेंसी)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लालबाग में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करके घर में ही छुपा दिया था। अब इस हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रिंपल जैन नियमित रूप से टीवी पर क्राइम पेट्रोल देखा करती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि मां की हत्या कर शवों को काटने का विचार उसे यहीं से आया। हालांकि, आपको बता दें कि मौत के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मुंबई पुलिस ने वीना जैन की कथित के मामले में अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने अब तक वेंडर, सेल्समैन और इब्राहिम कसम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित होटल के कमर्चारियों से पूछताछ की है। इसी बिल्डिंग में 55 साल की वीना जैन अपनी 23 साल की बेटी रिंपल के साथ रहती थीं। पुलिस ने कहा कि बयानों से ऐसा लगता है कि वीना जैन की मृत्यु 27 दिसंबर को हुई थी। इसी दिन वह बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे गिर गई थी। कालाचौकी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "उन्हें उसी इमारत में रहने वाले दो होटल कमर्चारियों की मदद से घर ले जाया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि रिंपल ने 27 दिसंबर को ही फिनाइल और रूम फ्रेशनर खरीदा था। पुलिस को रिंपल के घर से मार्बल काटने वाली मशीन भी मिली थी।