गणित के मुश्किल सवाल चंद सेकंड में सॉल्व कर देता है 9 साल का जसराज, दो वल्र्ड रिकॉर्ड के साथ छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

गणित के मुश्किल सवाल चंद सेकंड में सॉल्व कर देता है 9 साल का जसराज, दो वल्र्ड रिकॉर्ड के साथ छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले जसराज सिंह ने महज 9 साल की उम्र में ही 2 वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। एक एशिया वल्र्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। इसने वल्र्ड लेवल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्तर में भी कई मेडल हासिल किए हैं।
जसराज मैथ्स के 2 डिजिट के जोड़-गुणा के 100 सवालों को 1.11 सेकंड में सॉल्व कर लेता है। 3 डिजिट के 100 सवालों को हल करने में उसे केवल 2 मिनट ही लगते हैं। इस उपलब्धि ने जसराज का नाम विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा दिया है। उसके पिता तरसेम सिंह ने बताया कि वह पूरे भारत में सबसे तेज और कम समय में 100 डिवीजन में 3 डिजिट को 1 डिजिट से भाग देने वाला पहला छात्र है। साथ ही 2 डिजिट को किसी भी एक डिजिट से गुणा करने में भी वह सबसे तेज और माहिर है। जशराज का वल्र्ड वाइड बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इन्हीं 2 आधारों पर दर्ज हुआ है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उसने 2 अंकों के 100 सवालों को जोडऩे में केवल 1.11 सेकंड लिए।
जसराज जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ाई करता है। वो चौथी का स्टूडेंट है। स्कूल में भी अपने क्लास का टॉपर है और उसके सभी विषयों में कमांड अच्छी है। वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। पिता तरसेम सिंह और मां ने उसका हमेशा सपोर्ट किया। माता जसप्रीत ने बताया की वल्र्ड रिकॉर्ड के प्रोसेस के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। पेरेंट्स के मुताबिक उन्होंने 1 साल तक ऑनलाइन वल्र्ड रिकॉर्ड एजेंसियों के बारे में रिकॉर्ड दर्ज करने के प्रोसेस का पता किया। उनसे संपर्क किया। तब जाकर वल्र्ड वाइड बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली एजेंसी ने अपना एक जज नियुक्त कर भेजा। जिसने लाइव कैमरे के सामने बच्चे को कॉपी पेंसिल में सवाल हल करवाया। जैसे ही बच्चे ने 100 सवाल 2 मिनट में हल किए वैसे ही ये बड़ी उपलब्धि उसके नाम लिख दी गई।