नाबालिग लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज, दो नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार तीन फरार

नाबालिग लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज, दो नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार तीन फरार

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले में आदिवासी नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बलात्कार के इस मामले में 8 बदमाश शामिल बताए गए हैं। इनमें 2 नाबालिग भी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कई दिनों तक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद अब वह 8 महीने की गर्भवती है। ममला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, 8 लोगों ने एक आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म किया था जिसके बाद अब वह 8 महीने की गर्भवती हो गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह पूरा मामला है दिसंबर 2021 का है। पीड़ित लड़की के मोहल्ले में दो आरोपी एक निजी मकान की पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान पीड़ित से इन दोनों आरोपियों का परिचय हुआ था। कुछ दिन बाद इन दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नगर के रिंग रोड पर बुलाया। साथ ही अपने छह दोस्तों को भी बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों के द्वारा यह घिनौना कृत्य को दिसंबर से मार्च 2022 तक अंजाम दिया गया था। जब लड़की ने आरोपियों को बताया कि वह गर्भवती है, उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से मिलना बंद कर दिया।

अब पीड़ित का गर्भ 8 महीने का हुआ और घरवालों के द्वारा पूछा गया तब उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने आदिम जाति कल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट, एक्टो सिटी एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियो की तलाश जारी है।