भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान महेन्द्र साहू के यहां किया भोजन ग्रहण

परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन

भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान महेन्द्र साहू के यहां किया भोजन ग्रहण

बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़ियां संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी प्रमोट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने विकासखंड  साजा के ग्राम  ठेलका में किसान महेन्द्र साहू के यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री के  घर पहुंचने पर श्री  महेन्द्र  के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कृषि मंत्री  रविन्द्र  चौबे  सहित अन्य अतिथियों ने भी भोजन किया। मुख्यमंत्री को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में  जिमी कांदा   तिवरा भाजी , लाल भाजी,  घर के बारी की  पटवा भाजी ,मूली भाटा,  चना करेला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महेन्द्र  के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया। उनके  घर पर मुख्यमंत्री के साथ बेमेतरा कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ल समाज के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।