व्यापारी की पत्नी के खाते से शातिर ने उड़ाए 61 हजार रूपए

व्यापारी की पत्नी के खाते से शातिर ने उड़ाए 61 हजार रूपए

बिलासपुर। जालसाजों ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर उनके खाते से 61 हजार 360 स्र्पये पार कर दिए। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के राजकिशोरनगर शिवम आर्चिड में रहने वाली वर्षा गुप्ता गृहणी हैं।

उनके पति विनित गुप्ता इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान चलाते हैं। उनके पति के मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले ने आठ सिलिंग फैन की जरूरत बताई। इस पर व्यवसायी ने पहले पेमेंट करने पर सामान भेजने की बात कही। फोन करने वालों ने आनलाइन पेमेंट करने की बात कहते हुए गूगल पे का बार कोड मांगा। व्यवसायी ने उन्हें अपना बार कोड भेज दिया। इसमें पेमेंट नहीं जाने की बात कहते हुए जालसाजों ने उनसे दूसरा कोड मांगा। इस पर व्यवसायी ने उन्हें अपनी पत्नी के गूगल पे का कोड भेजा।

इसमें भी पेमेंट नहीं होने की बात कहते हुए मोबाइल पर लिंक भेजने की बात कही। इसे ओपन कर ओटीपी डालने पर रकम खाते में जमा होने की बात कही गई। जालसाजों ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेज दिया। इसे ओपन कर कोड डालते ही महिला के खाते से पहली बार में छह हजार 360 स्र्पये कट गए। महिला ने इसकी जानकारी देकर अपने स्र्पये वापस मांगे तो उन्हें दूसरा लिंक भेजा गया। इस तरह तीन बार में उनके खाते से 61 हजार 360 स्र्पये पार हो गए। जालसाजी की जानकारी होते ही महिला ने उनके भेजे लिंक को ओपन करना बंद कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।