नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों का शंकराचार्य अस्पताल में हंगामा

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों का शंकराचार्य अस्पताल में हंगामा

भिलाई। अयप्पा नगर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहने वाली नवविवाहिता ने सुसाइड कर ली है।उनके पति ने उन्हें शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद ही लड़की के परिजन अस्पताल में पहुंचे और हंगामा करने लगे। 
मिली जानकारी के अनुसार आर्य नगर भिलाई में निवासी झलक गोर्ले उम्र 21 वर्ष पिता शरद बोरले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पति देवेंद्र कुमार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली तो वह शंकराचार्य अस्पताल में पहुंचकर हंगामा करने लगे जिसका डॉक्टरों ने विरोध भी किया।

देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह 2 फरवरी सन 20 23 को झलक के साथ शादी किया था। झलक के परिजन कुरूद के अटल आवास में रहते हैं। झलक के पेट में कुछ बीमारी थी जिसके उपचार के लिए देवेंद्र लड़की को अस्पताल ले जाने वाला था लेकिन उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।  देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह बटालियन के सामने पंप हाउस में काम करता है और चंद्र मौर्य टॉकीज के पास टंकियों में पानी भरने का काम करता है। उसकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट रहता है। खबर लिखे जाने तक स्मृति  नगर पुलिस को सूचना दी जा चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद लड़की के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

वही लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति देवेंद्र उर्फ रिंकू बसोड़ उसे बूरी तरह से मारता पीटता था। वो लोग लड़का लड़की को समझाने उसके घर गए तो उसने पत्नी को मारकर फांसी पर टांग दिया। जबकि लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर था। मना करने पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।