गैंगरेप के आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान 

अमस। गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम ने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस आरोपी को सुबह करीब 4 बजे क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी और डूबने से उसकी मौत हो गई।  

बता दें कि असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच के बाद 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 

 मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने खुद राज्य के डीजीपी को घटना की जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया।