जन समर्पण सेवा सँस्था का मानव सेवा की ओर एक और कदम - एंबुलेंस सेवा प्रारंभ

जन समर्पण सेवा सँस्था का मानव सेवा की ओर एक और कदम - एंबुलेंस सेवा प्रारंभ

दुर्ग। जन समर्पण सेवा सँस्था अब जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन के साथ साथ जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ कर रही है, जिसमें आज सँस्था द्वारा दुर्गा मंदिर से एंबुलेंस की पूजा अर्चना करके यह सेवा प्रारंभ की गयी।

  जिले की प्रसिद्ध जन समर्पण सेवा सँस्था जो कि विगत 7 वर्ष 7 माह से बिना रुके जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, गौ माता एवं अन्य पशु-पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करती आ रही है यह सँस्था अब सेवा में एक और कढ़ी जोड़ रही है, जिसमें सँस्था जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की है.

 सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि जीवन जीने के अनेक मूलभूत आवश्यकताएं हैं जिसमें स्वास्थ्य सबसे आवश्यक है इसे कोई भी अनावश्यक साबित नहीं कर सकता। एक अच्छा जीवन जीने के लिए किसी के लिए मदद का हाथ बढ़ाना एक अच्छा प्रयास है, जिसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रयास है, हमारी महत्त्वाकांक्षा शुरुआत से ही हमने प्रयास किया कि हर जरूरतमंद गरीबों को पेट भरने के लिए भोजन के साथ साथ साथ साथ पर्याप्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सके। एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा है और यकीनन जीवन की सुरक्षा में पहला कदम भी है। जन समर्पण सेवा सँस्था अब दुर्ग में हर जरूरतमंदों को नाममात्र शुल्क पर एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करेगी। 

 जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्य हर्षल की पुण्य स्मृति में एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की जा रही है, जरूरतमंद और पीड़ित नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, हमारी एम्बुलेंस को लोगों को पर्याप्त चिकित्सा देखभाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। सँस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से जरूरतमंदों के पर्याप्त चिकित्सा देखभाल हेतु मेडिकल पलंग व्हीलचेयर बैसाखी कम्मोट चेयर मेडिकल चेयर निःशुल्क उपलब्ध करवाती है यह सेवा में किसी की किसी भी प्रकार की बीमारी या दुर्घटना से आयी हुई परेशानी जिससे वह पलंग से नही उठ सकता या चल नही सकता उसे मेडिकल पलंग एवं व्हीलचेयर कम्मोट चेयर निःशुल्क दी जाती है और स्वस्थ हो जाने पर वापस ली जाती है, इस सेवा का हजरों लोगों ने लाभ लिया है और ले रहे है, सँस्था के पास 10 मेडिकल पलंग 10 व्हीलचेयर 10 कम्मोट चेयर है, जोकि कृष्ण भवन दुर्ग से उपलब्ध करवाई जाती है।

 संस्था इस एंबुलेंस से शहर के निचली बस्तियों के जरूरतमंदों के लिए बहुत कम सेवा शुल्क पर यह सुविधा उपलब्ध कराएगी, एबोलेन्स सेवा के लिए सँस्था ने मोबाइल नंबर जारी किया जिसमें फोन करके आम नागरिक यह सेवा का लाभ ले सकते है नंबर 9907114000- 97546569711 है।

 आज इस आयोजन में विशेष रूप से दुर्गा मंदिर के पंडित सुनील पांडेय आशीष मेश्राम निर्मल शर्मा कुलेश्वर साहू सुजल शर्मा राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान दद्दू ढीमर संजय सेन शब्बू पाकीजा रूपल गुप्ता शंकु सेन महेश गुप्ता शिबू खान आनंद यादव मनीष सेन प्रकाश सिन्हा आकाश राजपूत सोनल सेन दुर्गेश यादव कृतज्ञ शर्मा शब्बीर पाकीजा अर्जित शुक्ला प्रकाश कश्यप गोविंद गुप्ता वाशु शर्मा वेदांत शर्मा एवं सँस्था के अन्य सदस्य और आम नागरिक उपस्थित थे।