खाई में गिरी कार, 5 बच्चे सहित एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही मौत

खाई में गिरी कार, 5 बच्चे सहित एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही मौत

अनंतनाग। शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डकसुम में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था। सभी लोग किश्तवाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है। 

  • इन लोगों की हुई दर्दनाक मौत
  • 1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45 
  • 2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40 
  • 3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40 
  • 4. अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12 
  • 5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10 
  • 6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6 
  • 7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16 
  • 8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8