VIDEO हत्या का खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद, किशोर पर 18 बार चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली। भजनपुरा में एक किशोर की चाकू से ताबड़तोड़ हत्या कर दी गई। किशोर पर 18 बार चाकू से वार किए गए। खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक का नाम सुमित बताया जा रहा है। 

सीसीटीवी 11 जुलाई का बताया जा रहा है कि। भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन में सुमित का शव मिला था। सुमित के चेहरे पर, गर्दन पर और पेट पर 18 बार हमला किया गया था। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का बैठा हुआ दिख रहा है और एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। खड़ा हुआ शख्स सुमित है, थोड़ी देर में एक टोपी पहने लड़का आता है और चाकू से ताबातोड़ सुमित पर अटैक करना शुरू कर देता है। जिसके बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है।