आरंग मॉब लिंचिंग मामले में दूसरा आरोपी राजा अग्रवाल गिरफ्तार, छिपा था मामा के घर

गौ तस्करी के आरोप तीन लोगों का किया है खून

आरंग मॉब लिंचिंग मामले में दूसरा आरोपी राजा अग्रवाल गिरफ्तार, छिपा था मामा के घर

रायपुर। आरंग इलाके में 7 जून की दरमियानी रात गौ तस्करी के आरोप में हुए मॉब लिंचिंग में 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी। घटना के 14 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज मुस्लिम समाज बीते शुक्रवार सड़क पर उतर गया और कार्रवाई की मांग की। इस मामले के 15 दिन बाद बीते शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी हर्ष मिश्रा को बोरसी दुर्ग से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब इस मामले से जुड़े एक दूसरे युवक राजा अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार महासमुंद जिले के झलप का रहने वाला आरोपी राजा अग्रवाल घटना के बाद फरार हो गया था और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। इस दौरान उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया। फरारी के दौरान वह महाराष्ट्र बॉर्डर पर ग्राम देवरी में अपने मामा के घर पर छिपा हुआ था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस को उसका लोकेशन मिला। जिसके बाद एसआईटी ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है।