ठेकेदार की हत्या मामले में पूर्व पार्षद सहित 5 गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

ठेकेदार की हत्या मामले में पूर्व पार्षद सहित 5 गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड के ठेकेदार की हत्या मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने पूर्व पार्षद सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दिनांक 21.05.2024 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की नाका चौक गंजपारा दुर्ग में 01. अक्षत दुबे 02. अमिताभ दुबे उर्फ चंदु 03. शुभम शर्मा 04. वंश राजपूत के द्वारा पुरानी रंजीश व वाद-विवाद के कारण एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से मृतक श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव पिता बहलराम यादव उम्र 48 साल निवासी पचरीपारा कुआ चौक दुर्ग को पैर, पेट एवं शरीर के अन्य स्थानों पर धारदार चाकू से मारकर हत्या कर फरार होने की सूचना पर थाना दुर्ग में मर्ग क्रंमाक 28/2024 धारा 174 जाफौ. कायम व अपराध क्रंमाक 272/2024 धारा 302, 120बी, 341, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में टीम भेजकर आरोपियों का पता-तलाश कर आरोपीगण 01. अक्षत दुबे उर्फ मान्य 02. शुभम शर्मा 03. वंश राजपूत को पुलिस अभिरक्षा में लेकर शक्ति से पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुरानी रंजीश को लेकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है, प्रकरण के चौथा फरार आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदु तथा षड़यत्र रचने और आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदु को अजय दुबे के द्वारा छिपाने, संश्रय देने के आरोप में संलिप्त होने पर एसीसीयू टीम एवं दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार पता-तलाश कर रही थी।

इस दौरान सूचना मिला कि आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू और अजय दुबे कोण्डागांव में छुपे हुये है, जो पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को पकडकर दुर्ग लायी और पूछताछ करने पर आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू के द्वारा दिनांक 21. 05.2024 आपसी रंजीश और विवाद के चलते व चाचा अजय दुबे को मृतक मंत्री यादव के द्वारा पूर्व में मारपीट करने से व चाचा अजय दुबे के द्वारा मंत्री यादव को को छोडना नही है, मौका देखकर निपटना बताये थें। घटना करने के बाद अन्य आरोपिगणों के साथ अपने चाचा अजय दुबे के घर (गणपति विहार) गया था, और वहां से अपने चाचा अजय दुबे के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए ग्राम कोण्डगांव में छुपा हुआ था। आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदु के द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू पिता रमाशंकर दुबे उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया गया। एवं षड़यत्र रचने व आरोपी को छिपान/ संश्रस देने पर अजय दुबे पिता स्व. लवकुश दुबे उम्र 51 साल साकिन हॉस्पिटल वार्ड पचरीपारा वार्ड क्र. 29 दुर्ग को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। जिसे ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू टीम का सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपीः- 01. अमिताभ दुबे उर्फ चंदू पिता रमाशंकर दुबे उम्र 19 साल पचरीपारा वार्ड क्र. 29 दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)

02. अजय दुबे पिता स्व. लवकुश दुबे उम्र 51 साल साकिन हॉस्पिटल वार्ड पचरीपारा वार्ड क्र. 29 दुर्ग दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)