शादी के दूसरे दिन रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार

शादी के दूसरे दिन रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार

कोरबा। शादी के दूसरे दिन एक अन्य युवती ने दूल्हे शिवम पटेल (24 वर्ष) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद पंडरीपानी के रहने वाले दूल्हे शिवम पटेल को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने शिवम पटेल पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ पहले अफेयर चलाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब अचानक उसे पता चला है कि शिवम ने शादी कर ली है। जिसके बाद वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंची है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।