बस्तर वासियों के लिए अब दिल्ली की राह हुई आसान

जगदलपुर से दिल्ली के लिए आज पहली फ्लाइट भरेगी उड़ान

बस्तर वासियों के लिए अब दिल्ली की राह हुई आसान

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बस्तर वासियों के लिए अब दिल्ली की राह आसान हो गई है। जगदलपुर से दिल्ली की फ्लाइट आज से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे फ्लाइट जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर होते हुए सीधे शाम करीब 3:55 को दिल्ली पहुंच जाएगी।

आज जगदलपुर एयरपोर्ट में विमान को वाटर कैनन से सैल्यूट किया जाएगा। जगदलपुर से दिल्ली के लिए अलायंस एयर का विमान यात्रियों को सेवा देगा। शुरुवाती दिनों में यात्रियों को जगदलपुर से दिल्ली तक के लिए लगभग 2800 से 3000 रुपए तक का किराया देना होगा। बता दें कि वर्तमान में जगदलपुर से दिल्ली के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए एक फ्लाइट चलती है। जो जगदलपुर से सीधे दिल्ली तक की है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और बुधवार को चल रही है।