एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन

एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन

नई दिल्ली। एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उनकी उम्र 59 साल थी। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने 19 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। वह केवल 59 साल के थे और कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे।

उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा धक्का लगा है। एक्टर ने 'अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई', 'आहट', 'अदालत', 'दीया और बाती' जैसे तमाम शोज में नजर आ रहे थे। आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ 'अनुपमा' में देखा गया था, जिसमें इन्होंने एक रेस्टोरेंट के सख्त मालिक का किरदार निभाया था।