सुपेला के शिव प्रसाद होटल के बाहर से चुराई गई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई, 27 सितंबर। सुपेला थाना क्षेत्र में होटल के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय आरोपी अभिषेक नगराले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद शफीक ने 15 सितंबर को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसने अपनी पुरानी काले रंग की Hero Honda Splendor Pro क्रमांक CG-07-AE-0441 शिव प्रसाद होटल, सुपेला के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली।
शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 1376/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम वाहन और आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर अभिषेक नगराले, निवासी जवाहर नगर, भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल को आर.के. मैदान, स्लाटर हाउस के पास छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने वहां से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी का नाम
1. अभिषेक नगराले, उम्र 33 वर्ष, निवासी एलआईजी-02, 25/08 जवाहर नगर, भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
