देश में व्याप्त समस्याओं को लेकर निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा- टीएस सिंह देव

भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी तथा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव पत्रकारों से हुए रूबरू

देश में व्याप्त समस्याओं को लेकर निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा- टीएस सिंह देव

भिलाई। रविवार को भिलाई में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री तथा भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी टी एस सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारत जोडों यात्रा क्यों जरूरी है इस विषय से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में व्याप्त समस्याओं को लेकर यह यात्रा निकाली गई है। 3500 किलोमीटर के पदयात्रा को 150 दिन में पूरा किया जाना है। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 लोग शामिल होंगे जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग राज्यों के लोग जुड़ते जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य से रैली में शामिल होने वाले लोगों के नाम हाईकमान को भेजा गया है। यह रैली छत्तीसगढ़ से नहीं निकलने वाली है इसलिए जहां भी अनुमति मिलेगी छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोग उस राज्य में शामिल होंगे। भारत जोड़ो पदयात्रा सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक तथा शाम को 3:00 से 6:30 बजे तक निकाली जाएगी। पढ़ाई खत्म होने के बाद आम जनता से मुलाकात करते हैं उनकी समस्याएं सुनी जाएगी। छत्तीसगढ़ में नए राज्यों के बनने के संबंध में उन्होंने बताया कि अब तक कुल 33 राज्य बन गए हैं।नए राज्य बनने से वहां के विकास को प्रगति मिलती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार पर रहे हैं सीबीआई छापे के संबंध में उन्होंने कहा कि चिन्ना अंकित कर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां विधायकों की करोड़ों रुपए में खरीदी होती है वहां ईडी और सीबीआई के छापे क्यों नहीं पड़ते। चुनावी घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में 36 प्रमुख बिंदु रखे गए थे जिसमें कुल 280 बिंदु शामिल थे उनमें से कईयों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। वहीं जो वादे पूरे नहीं हुए है उन पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू आदि मौजूद थे।